BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कान्हीवाङा पंचायत का भष्टाचार चरम सीमा पर .....चपरासी को आखिर क्यों दे रहे हैं ट्रेडर्स वाले 60800 का चेक......? - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, January 20, 2022

कान्हीवाङा पंचायत का भष्टाचार चरम सीमा पर .....चपरासी को आखिर क्यों दे रहे हैं ट्रेडर्स वाले 60800 का चेक......?




रेवांचल टाईम्स -  इन दिनों ग्राम पंचायत कान्हीवाङा मे भ्रष्टाचार के ऐसे ऐसे नए-नए कीर्तिमान के खुलासे हो रहे हैं कि वह ग्राम में चर्चा का विषय बनते नजर आ रहे हैं ।अभी हाल ही में चेक संबंधित एक ऐसा विषय सामने आया है जो अधिकारियों के लिए भी एक जांच का विषय बन गया है।

हाल ही में ग्राम पंचायत में जांच के रूप में अनेक मामले सामने आए हैं जिसमें ग्राम पंचायत में सामग्री सप्लाई करने वाले हमारे हनुमान ट्रेडर्स के नाम से पंचायत में लोहा सीमेंट और अन्य सामग्री सप्लाई कर ग्राम पंचायत से हमारे हनुमान ट्रेडर्स के नाम से चेक काटे जाते थे यह ग्राम पंचायत के खाते से राशि हमारे हनुमान ट्रेडर्स को ट्रांसफर की जाती थी परंतु उसके उलट एक चेक का मामला ऐसे सामने आया है कि हमारे हनुमान ट्रेडर्स के नाम से एक चेक क्रमांक3761279097

चेक के द्वारा ग्राम पंचायत के ही चपरासी के पद पर कार्यरत कर्मचारी सुनील बघेल के नाम से 60800 का चेक काट दिया गया है यह दिनांक 6:12 2021 को राशि चपरासी सुनील बघेल के नाम से सेंट्रल बैंक कानीवाड़ा से निकाल लिया गया है।

गौरतलब हो कि पिछले दो-तीन सालों में हनुमान ट्रेडर्स से पंचायत के बीच में लाखों का लेनदेन हुआ है और हाल ही में पंचायत कर्मचारियों को 9 माह से वेतन न मिलने के कारण काम बंद वाली हड़ताल भी चर्चा में रही जिसमें पंचायत कर्मचारियों को 9 माह से वेतन नहीं मिला है तभी आनन-फानन में आला अधिकारियों द्वारा एक माह की पेमेंट नगद कर्मचारियों को दी गई इसी बीच एका आदने से चपरासी को ट्रेडर्स से हजारों का चेक मिलना जिस कर्मचारी के पास ना तो कोई कृषि भूमि है ना ही कोई वाहन या व्यापार ऐसी स्थिति में सारी घटना  संदेह के घेरे में आता है कि आखिर क्या कारण था जो ट्रेडर्स वालों ने  60800 का चेक चपरासी को दिया।

जैसे कि समस्त जिले वासियों को ज्ञात है कि कान्हीवाड़ा पंचायत लगातार 6 वर्षों से अखबारों की सुर्खियों में भ्रष्टाचार के कारण वश  रही और हमारे हनुमान ट्रेडर्स की कार्यप्रणाली को कई अखबारों ने उजागर भी किया और अन्य भ्रष्टाचार संबंधी मामलों में जिला पंचायत सदस्य अनिल चौरसिया ने शिकायत भी दर्ज करवाई है और लगभग 2 वर्ष पहले जनपद सदस्य राजू जैन ने भी विभिन्न बिंदुओं पर जनपद में शिकायत दर्ज करवाई थी अब सोचने वाली बात यह है कि जिस ग्राम का जनपद सभापति एवं जिला पंचायत सदस्य खुद पंचायत की कार्यप्रणाली को कठघरे में लाकर खड़े करते है ऐसी स्थिति में यह सब सवालों का उठना लाजमी है कि आखिर क्यों एक चपरासी को ट्रेडर्स वालों ने 60800 का चेक दिया कहीं इसमें ग्राम प्रधान की कोई सांठगांठ तो नहीं सवाल तो बनता है।


अखिल बन्देवार एंव संतोष बन्देवार के साथ रेवांचल टाईम्स की एक रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment